फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगोदाम रोड तिराहे पर पकड़ा गया 70 किलो संदिग्ध मांस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र के मालगोदाम तिराहे पर पुलिस ने 70 किलो मांस पकड़ा। मांस लाने वाले दो युवक बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया है और युवकों की तलाश में जुट गई है। बार-बार मांस पकड़े जाने की घटना पर हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री (धर्मप्रसार) संजय थपलियाल ने बताया कि सोमवार को अपराह्न दो बजे दो युवक लकड़ी पड़ाव की ओर जा रहे थे तभी मालगोदाम रोड पर उनकी एक स्कूटी से भिड़ंत हो गई और बाइक में रखा थैला नीचे गिर गया। मौके पर लोग इकट्ठा हुए और जब उनसे थैले के बारे में पूछा तो दोनों युवक वहां से भाग गए। थैला खोला तो देखा उसमें बड़ी मात्रा में मांस था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। विहिप नेता संजय थपलियाल ने कहा कि कौड़िया बैरियर होते हुए रोजाना नजीबाबाद से कोटद्वार में मांस की सप्लाई हो रही है, लेकिन पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है। उधर, बाजार चौकी इंचार्ज एसआई रविंद्र नेगी ने बताया कि मांस पकड़ने के बाद युवकों की बाइक को सीज कर दिया है। युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें