कोटद्वार। महिला पतंजलि योग समिति धूमधाम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएगी। पतंजलि योग समिति महिला जिला प्रभारी आशा रावत ने बताया कि समिति की ओर से 20 जून को योग दिवस की पूर्व संध्या पर शाम चार बजे से क्षेत्र में जन जागरूकता रैली निकाली जाएगी, जो उमरावनगर से दुर्गापुर होते हुए मोटाढांक में संपन्न होगी। जबकि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बाल भारती पब्लिक स्कूल मोटाढांक में मनाया जाएगा, जिसकी जानकारी विभिन्न माध्यमों से दी जा रही है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से योग दिवस को बढ़-चढ़कर मनाने की अपील की।