फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिद्धबली के पास लगा तीन घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पौड़ी जिले के प्रवेश द्वार कोटद्वार शहर में यातायात व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। सड़क पर बेलगाम खड़े वाहन और पसरा अतिक्रमण आए दिन जाम का सबब बन चुका है। रविवार को हाईवे पर सिद्धबली के पास तीन घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

रविवार को कोटद्वार शहर में श्री सिद्धबाबा के मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। चार पहिया वाहनों का अधिक दबाब होने और यूपी क्षेत्र से ट्रैक्टर ट्रालियों में पहुंचने वाले वाहनों के कारण लोग जाम के झाम में फंसे रहे। आलम यह रहा कि कोटद्वार के लालबत्ती चौक से लेकर लालपुल तक जाम लगा रहा। सिद्धबली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब तीन घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। इस दौरान वाहन रेंगते हुए नजर आए। पुलिस को यातायात सुचारु करने के लिए पसीना बहाना पड़ा। पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। ब्यूूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें