किशनपुर। भाबर की हल्दूखाता पट्टी के एक गांव निवासी युवती ने अपने रिश्ते के भाई पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वह घटना के बाद से फरार है। कलालघाटी पुलिस चौकी इंचार्ज विवेक राठी ने बताया कि युवती का अमृतसर में रहने वाला भारत सिंह (26) रिश्ते का भाई है। उसका भाबर में युवती के घर आना-जाना लगा रहता है। 24 अप्रैल को भी वह अमृतसर से युवती से मिलने उसके घर आया था। युवती का आरोप है कि उसी दिन देर शाम युवक ने खाने में कुछ मिलाकर उसे खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। घटना के बाद से युवक फरार चल रहा है। युवती ने युवक के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। इसके आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।