फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाबर के गांवों का अस्तित्व मिटाने पर तुली प्रदेश सरकार: यूथ कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के विरोध में भाबर क्षेत्र में बैठक आयोजित की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बेरोजगारी की समस्याओं को छोड़कर प्रदेश सरकार भाबर के गांवों का अस्तित्व समाप्त करने में तुली हुई है। कहा कि प्रदेश सरकार ने जनसुनवाई के बिना ही भाबर के ग्रामीणों पर जबरन नगर निगम थोप दिया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित बैठक में यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूरज प्रसाद कांति ने कहा कि एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांवों को स्मार्ट विलेज बनाने का वादा कर रहे हैं वहीं, प्रदेश सरकार कोटद्वार भाबर के 73 गांवों को नगर निगम में शामिल करके उनका वजूद मिटा रही है। कहा कि पिछले महीने मुख्यमंत्री के कोटद्वार आगमन पर उन्होंने ग्रामीणों को जनसुनवाई का वादा किया था, लेकिन जन सुनवाई के बिना ही प्रदेश सरकार ने भाबर के ग्रामीणों धोखा देकर उन पर जबरन नगर निगम थोप दिया है। प्रदेश सरकार की इस दोमुंही बातों से ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने मुख्यमंत्री से नगर निगम को लेकर ग्रामीणों की जनसुनवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

बैठक मेें नीरज रौतेला, नरेश कोटनाला, दिव्यांशु रावत, गौरव चौधरी, तरूण बिष्ट, गबर सिंह रावत, दिपक नेगी, कमल कोटियाल, गौरी ढौढियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें