फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंथन प्रतियोगिता में मदरलैंड एकेडमी और एमकेवीएन ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। अंतरविद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद और अंग्रेजी आईक्यू कॉंटेस्ट मंथन में मदरलैंड एकेडमी और एमकेवीएन स्कूल का दबदबा रहा।
विज्ञापन

शनिवार को एमकेवीएन स्कूल में हुई प्रतियोगिता में क्षेत्र के 15 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का डॉ. बृजेश कुमार, एसपी उनियाल और विद्यालय की शिक्षा निदेशक सिंधु कोठारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
‘नया युग प्रौद्योगिकी’ पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने विचार रखे। अंकों के आधार पर मदरलैंड एकेडमी और एमकेवीएन स्कूल बराबरी पर रहा। क्वेश्चन राउंड में बेहतर प्रदर्शन के लिए मदरलैंड एकेडमी की नेहा पुंडीर और आयुष कुकेरती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनको 5100 रुपये नकद, मंथन कप और स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एमकेवीएन की अंशुला और दिव्यांशी कुकरेती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्हें 2100 रुपये नकद, रनर टॉफी और रजत पदक दिया गया। सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल की अदिति रावत और स्तुति तिवारी को 1100 रुपये की धनराशि और कांस्य पदक देकर तृतीय पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

अंग्रेजी आईक्यू कॉंटेस्ट में तीसरी कक्षा से अनन्या थपलियाल, कक्षा चौथी से इशांत ढौंडियाल, पांचवीं से प्रिया बिष्ट, छठी से प्राजंल भट्ट, सातवीं से मिलिंद नैथानी, आठवीं से जुनेद अंसारी, 9वीं से इशांत बिष्ट, दसवीं से अमन ध्यानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर एमकेवीएन इंटरनेशनल की उपनिदेशक सोनम पंत कोठारी, प्रधानाचार्य आरती कंडवाल भी मौजूद थीं।

- फोटो समाचार-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें