फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर जल रहा कूड़ा, राहगीरों का घुट रहा दम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। नगर पालिका की लापरवाही का खामियाजा लकड़ी पड़ाव और ग्राम पंचायत काशीरामपुर तल्ला के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। नगर पालिका कूड़े को ट्रंचिंग ग्राउंड में जलाने के बजाय मुख्य मार्ग के किनारे जला रही है। इसके चलते इसके धुएं से आने-जाने वाले वालों का दम घुट रहा है।
नगर पालिका क्षेत्र के लकड़ी पड़ाव क्षेत्र का कूड़ा रेलवे स्टेशन की चहारदीवारी से सटे काशीरामपुर तल्ला को जाने वाले मार्ग पर एकत्र किया जाता है। इसके बाद उस कूड़े को ट्रकों के माध्यम से ट्रंचिंग ग्राउंड में डाला जाता है, लेकिन कुछ समय से मार्ग से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। ऊपर से अब नगरपालिका इस कूड़े को सड़क के किनारे ही जला रही है।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक कमल सिंह रावत, हरेंद्र सिंह नेगी, यूनूस खान, नईम अहमद ने नगर पालिका पर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि एक सप्ताह से सड़क पर कूड़ा जलाया जा रहा है। इससे मार्ग पर आवागमन करने वालों को खासी परेशानी हो रही है। आसपास रह रहे लोगों पर भी इसका असर पड़ रहा है। लोगों के गले में खरांस और उन्हें सांस फूलने की शिकायत हो रही है। कई बार नगर पालिका को लिखित और मौखिक शिकायत की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम राकेश तिवारी ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि नगर पालिका को कूड़े को जलाने पर रोक लगाने और उसे ट्रंचिंग ग्राउंड में डालने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें