फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशाओं को अन्य राज्यों की तरह मानदेय दे प्रदेश सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। सीटू से संबद्ध उत्तराखंड स्वास्थ्य आशा कार्यकत्री यूनियन से जुड़ी आशा कार्यकत्रियों का कार्य बहिष्कार पांचवें दिन भी जारी रहा। दुगड्डा, जयहरीखाल और द्वारीखाल ब्लाक की आशा कार्यकत्रियों ने अन्य राज्यों की तरह उचित मानदेय सहित अन्य मांगों के समर्थन में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग नहीं माने जाने पर कार्य बहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी।
शनिवार को यूनियन अध्यक्ष प्रभा चौधरी के नेतृत्व में आशा कार्यकत्री तहसील में एकत्र हुईं और धरना दिया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने सरकार पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से आंगनबाड़ी, भोजन माताओं और आशा कार्यकत्रियों को बोनस दिए जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन उन्हें आज तक बोनस नहीं दिया गया। यही नहीं, पश्चिम बंगाल, केरल, हरियाणा, राजस्थान, तेलंगाना राज्यों में आशा कार्यकत्रियों को उचित मानदेय दिया जाता है, लेकिन प्रदेश सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है। इसके कारण आशा कार्यकत्रियों में असंतोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर यूनियन उपाध्यक्ष मीरा नेगी, सचिव रंजना कोटनाला, भागीरथी भंडारी, लक्ष्मी जदली, राखी, शोभा, सुमित्रा पंत, विजयलक्ष्मी, लक्ष्मी गुसाईं, भागेश्वरी, सुचिता भट्ट, संजू नेगी, नीलम, ऊषा देवी, सुमन राठौर, ऊषा चौहान, हेमलता रावत, मंजू नेगी, लक्ष्मी असवाल, कल्पना काला, बिमला जोशी, संगीता बिष्ट व ज्योति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें