फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मिठाई की दुकानों में की चैकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। त्योहारी सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थों की आशंका में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने प्रशासन की टीम के साथ शहर में कई दुकानों में छापेमारी कर चेकिंग अभियान चलाया। इस मौके पर बासी मिठाइयां फिंकवा दी गईं। कई दुकानों से सैंपल भरे गए। विभागीय कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल मिश्रा ने बताया कि मिठाई और खाद्य पदार्थ बेचने वाली दुकानों को साफ सफाई की खास हिदायत दी गई है। दिवाली तक अभियान जारी रहेगा। उधर, खाद्य सुरक्षा विभाग के जिला अभिहीत अधिकारी प्रमोद रावत ने बताया कि दीपावली के त्योहार के चलते जिलेभर में छापेमारी अभियान चलाया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पौखाल, सतपुली समेत कई बाजारों में सघन चेकिंग अभियान चलाया है। इस मौके पर दुकानदारों को जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें