कोटद्वार। वन विकास कर्मचारी संगठन ने वन विकास निगम के महाप्रबंधक पर निगम विरोधी निर्णय लेने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश संगठन के आह्वान पर आहूत 26 सिप्तंबर को महाप्रबंधक के हल्द्वानी कार्यालय के सम्मुख धरना प्रदर्शन में गढ़वाल क्षेत्र के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों मौजूद रहेंगे। वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के गढ़वाल क्षेत्र के अध्यक्ष जेपी बहुखंडी और क्षेत्रीय मंत्री रमेश घिल्डियाल ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि वन विकास निगम के महाप्रबंधक जीएस सुहाग को हटाने के लिए आंदोलन की रणनीति पर भी इसी दिन विचार किया जाएगा। संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष का कहना है कि महाप्रबंधक की निगम विरोधी नीतियो के कारण वन विकास निगम संगठन ने राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया है। जिसमें उत्तराखंड के चारों क्षेत्रों के वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य भाग लेकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाऐंगे।