फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

104 वर्षीय डा. जगन्नाथ ग्रोवर को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार (ब्यूरो)। नगर के वयोवृद्ध चिकित्सक डॉ. जगन्नाथ ग्रोवर को वरिष्ठ नागरिक संगठन ने सोमवार को 104 वर्ष पूरे होने पर सम्मानित किया। इस मौके पर उनके सामाजिक योगदान पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

संगठन के महासचिव विनोद चंद्र कुकरेती ने बताया कि डा. ग्रोवर वर्ष 1947 में देश के विभाजन के बाद कोटद्वार आ गए थे। यहां उन्होंने चिकित्सक के रूप में जहां लोगों को अपनी सेवाएं दीं, वहीं आर्य समाज की स्थापना और आर्य कन्या प्राथमिक पाठशाला की नींव रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कोटद्वार के तत्कालीन सम्मानित नागरिकों का स्मरणकर अपने संस्मरण सुनाएं। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक संगठन ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। महासचिव कुकरेती ने बताया कि डा. ग्रोवर 104 की आयु में पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। उनकी जीवनशैली दूसरे लोगों के लिए अनुकरणीय है। इस मौके पर समारोह में वरिष्ठ नागरिक संगठन के अध्यक्ष पूर्व डीआईजी जयेंद्र सिंह नेगी, पुष्कर गुसाईं, रघुवीर सिंह रावत, लक्ष्मी नारायण चावला, श्रवण गुप्ता, डा. नरेंद्र ग्रोवर, मानवेंद्र ग्रोवर, पूर्व डीआईजी बलराम सिंह नेगी समेत ग्रोवर परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें