एवीएन एकेडमी में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पौड़ी की सीनियर वर्ग की चयन प्रक्रिया में पहुंचे खिलाड़ी।
- फोटो : KOTDWAR
पौड़ी ओपन क्रिकेट चयन प्रक्रिया में 70 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। भाबर के एवीएन क्रिकेट एकेडमी हल्दूखाता में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पौड़ी की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एवीएन क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन रजनीश शर्मा, एसोसिएशन के अध्यक्ष जसबीर सिंह बिष्ट और सचिव सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने किया। ट्रायल से पहले स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजी गई चिकित्सकों की टीम ने सभी प्रतिभागियों की जांच की। अध्यक्ष जसबीर सिंह बिष्ट ने बताया कि अंडर-23 के लिए जिन खिलाड़ियों के 19 अक्तूबर तक रजिस्ट्रेशन हो गए हैं, उनके मंगलवार को अंतिम चरण में ट्रायल लिए जाएंगे। चयन प्रक्रिया में चयनकर्ताओं की भूमिका कुलदीप कुमार, जितेंद्र राणा, अरुण बिष्ट और सुमित नेगी ने निभाई। (संवाद)