कोटद्वार। गढ़वाल राइफल्स के संस्थापक लॉट सूबेदार बलभद्र सिंह नेगी की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट की टीम ने 65 यूनिट रक्त संकलन किया। आईएचएमएस परिसर में मेयर शैलेंद्र सिंह रावत और कॉलेज के प्रबंध निदेशक बीएस नेगी ने लॉट सूबेदार बलभद्र सिंह नेगी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शिविर का शुभारंभ किया। पैथोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंक वशिष्ठ की देखरेख में रक्तदान शिविर शुरू हुआ। हीमोग्लोबिन की कमी के कारण 42 छात्र-छात्राएं रक्तदान नहीं कर सके। डॉ. प्रियंक वशिष्ठ ने बताया कि वर्तमान में खानपान के कारण छात्रों में रक्त की कमी पाई जा रही है। इस दौरान ले. कर्नल बीएस गुसाईं, प्राचार्य डॉ. अश्वनी शर्मा, नरेश थपलियाल, दलजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।