फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: यूथ फाउंडेशन के चयन शिविर में 64 प्रशिक्षण के लिए चयनित

Wed, 29 Jul 2026 03:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती की तैयारी को मिली रफ्तार
विज्ञापन

शारीरिक दक्षता, दौड़, लिखित परीक्षा की कराएंगे तैयारी
कोटद्वार। उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल (से.नि.) के मार्गदर्शन में यूथ फाउंडेशन की ओर से कण्वाश्रम स्थित प्रशिक्षण केंद्र में बुधवार को अग्निवीर भर्ती पूर्व प्रशिक्षण चयन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 110 युवाओं ने प्रतिभाग किया जिनमें से 64 युवाओं का चयन प्रशिक्षण के लिए किया गया। चयन प्रक्रिया 31 जुलाई को तक चलेगी।
कैंप संचालक जयवीर सिंह रावत ने बताया कि चयनित युवाओं का प्रशिक्षण एक अगस्त से कण्वाश्रम स्थित यूथ फाउंडेशन कैंप में शुरू होगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को शारीरिक दक्षता, दौड़, लिखित परीक्षा और सैन्य भर्ती से संबंधित अन्य आवश्यक तैयारियां कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अक्तूबर में प्रस्तावित अग्निवीर भर्ती को देखते हुए यूथ फाउंडेशन उत्तराखंड के सात केंद्रों पर प्रशिक्षण शिविर संचालित कर रहा है। इनमें श्रीनगर, अगस्त्यमुनि, गैरसैंण, पाबौ, देहरादून, कोटद्वार और उत्तरकाशी शामिल हैं। सभी केंद्रों पर एक अगस्त से प्रशिक्षण सत्र एक साथ शुरू होगा। यूथ फाउंडेशन की ओर से युवाओं से अनुशासन और नियमित अभ्यास के साथ प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाने का आह्वान किया गया। ताकि अधिक से अधिक युवा भारतीय सेना में भर्ती होकर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें