कोटद्वार। यहां बस और स्कूटी की टक्कर में घायल आईटीआई दुगड्डा के दो छात्रों में से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार शाम को राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार और दुगड्डा के बीच चौथे मील के पास एक बस और स्कूटी की भिड़ंत आईटीआई दुगड्डा में ड्राफ्ट्समैन ट्रेड के छात्र काशीरामपुर तल्ला निवासी अनुराग त्रिपाठी (19) पुत्र मोहित त्रिपाठी और गाड़ीघाट विकासनगर निवासी सागर (18) पुत्र सुनील प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को एक बस से यहां बेस अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालत नाजुक होने से सागर ने देहरादून के एक अस्पताल में मंगलवार को दम तोड़ दिया। ब्यूरो