फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पागल कुते ने सात बच्चों को काटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम के वार्ड नंबर-29 घमंडपुर में पागल कुत्ते ने सात बच्चों को काटकर घायल कर दिया। सूचना पर कुत्ते को पकड़ने गए नगर निगम के एक कर्मचारी को भी कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

घमंडपुर के पार्षद कुलदीप रावत ने बताया कि पागल कुत्ते ने गत दो दिनों में वार्ड के सात बच्चों को काट कर घायल कर दिया। पागल कुत्ते ने दो पालतू कुत्तों के साथ कई आवारा कुत्तों और पशुओं को भी काटा है। उन्हें जब इस बात की सूचना मिली तो उन्होंने तत्काल ही नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क कर पागल कुत्ते को पकड़ने की मांग की। सूचना पर बुुधवार सुबह नगर निगम के सफाई कर्मचारी पागल कुत्ते को पकड़ने के लिए पहुंचे। इस दौरान पागल कुत्ते ने सफाई कर्मचारी राजन को भी काटकर घायल कर दिया। पागल कुत्ते के काबू में न आने पर नगर निगम कर्मचारियों ने लाठी-डंडों से उसे मौत के घाट उतार दिया। उन्होंने पशुपालन विभाग से क्षेत्र के आवारा कुत्तों का टीकाकरण करने की मांग और नगर निगम प्रशासन से आवारा कुत्तों और जानवरों को पकड़ने के लिए मुहिम छेड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें