लैंसडौन। आर्मी स्कूल में कौमी एकता सप्ताह के तहत कवि सम्मेलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बाल कवियों ने अपनी काव्य रचनाओं के माध्यम से भ्रष्ट्रचार, अराजकता, देश को मजहब के नाम पर बांटने वालों के खिलाफ जमकर तंज कसे। बुधवार को आयोजित कवि सम्मेलन में निर्णायकों द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर नेहरू सदन ने प्रथम, टैगोर सदन ने द्वितीय और सुभाष सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डा. अशोक कुमार ने बाल कवियों की बौद्धिक क्षमता की सराहना की और विजेताओं को पुरस्कृत किया। संचालन छात्र आयुष्मान सुंद्रियाल ने किया।