फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी कण्वघाटी में चलेगा केवि

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। केंद्रीय विद्यालय के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। पश्चमी झंडीचौड़ में केंद्रीय विद्यालय के लिए चयनित भूमि पर विद्यालय भवन निर्माण से पूर्व विद्यालय का संचालन जीआईसी कण्वघाटी में किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने जीआईसी कण्वघाटी के नवनिर्मित भवन का प्रस्ताव केंद्रीय विद्यालय संगठन को भेज दिया है।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर गत माह अक्तूबर में राजस्व विभाग ने झंडीचौड़ पश्चिमी में आठ एकड़ भूमि चयनित कर केंद्रीय विद्यालय के नाम कर दी थी। भूमि का दाखिला चढ़ने के बाद केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से जिलाधिकारी पौड़ी को विद्यालय का भवन निर्माण का कार्य पूरा होने तक विद्यालय संचालन के लिए सरकारी भवन उपलब्ध कराने का पत्र भेजा गया था, जिसके बाद डीएम ने बीईओ दुगड्डा कार्यालय को भवन उपलब्ध कराने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। शिक्षा विभाग की ओर से पहले राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार के छात्रावास के लिए लिखा गया, लेकिन महाविद्यालय प्रबंधन ने छात्रावास देने के लिए मना कर दिया। इसके बाद शिक्षा विभाग ने जीआईसी कण्वघाटी का प्रस्ताव बनाकर केंद्रीय विद्यालय संगठन को भेज दिया है।
उधर, खंड शिक्षा अधिकारी लखपतराज खुगशाल ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के संचालन के लिए जीआईसी कण्वघाटी के नव निर्मित भवन का प्रस्ताव भेज दिया है। शीघ्र विद्यालय में केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं संचालित होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें