फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानपुर में सिंचाई गूलें बंद होने से हो रहा जलभराव, नागरिक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नवसृजित नगर निगम के वार्ड नंबर 17 में ग्राम पंचायत मानपुर के पल्ली मानपुर, खंतवाल मोहल्ला, बेबनी मोहल्ला, बिष्ट कालोनी, शिव शक्ति कालोनी, रितुपर्णा गली, विजयपथ व तोमर गली शामिल हैं। करीब छह हजार आबादी वाले इस वार्ड में कंकरीट के जंगल खड़े हो गए हैं। संकरी गलियां और उनमें पानी की निकासी की व्यवस्था न होने के कारण लोगों को बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। पनियाली गदेरे से लगे इलाके में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 17 में शामिल मानपुर पूर्व में पृथक ग्राम पंचायत के रूप में वजूद में रही। इस वार्ड में पूरा मानपुर गांव पड़ता है। यहां बेबनी मोहल्ला व खंतवाल मोहल्ला में संकरी गलियां लोगों के लिए समस्या बनी हुई है। सन 1990 के बाद मानपुर में आबादी का घनत्व तेजी से बढ़ा है। इस दौरान अनियोजित तरीके से कंकरीट के जंगल तो खड़े हो गए, लेकिन संकरी गलियां आज लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या बनी हुई हैं। राजेश कुमार, सीता देवी व विनीता देवी का कहना है कि नगर निगम तो बन गया है, लेकिन अभी तक सीवरेज की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। प्रशासन को चाहिए कि सबसे पहले नगर निगम में शामिल गांवों में सीवरेज की व्यवस्था करे। ग्रामीणों का आरोप है कि निगम के सफाई कर्मचारी मुख्य सड़कों में ही सफाई कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर रहे हैं। कई इलाकों में गूलें बंद हैं। बरसात का पानी कालोनियों में घुस जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। लक्ष्मी नेगी, संगीता व दिनेश सिंह का कहना है कि पनियाली गदेरे से सटे मार्ग का पुश्ता बहने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। सिंचाई विभाग ने पुश्ते का निर्माण तो कर दिया है, लेकिन सड़क की रेलिंग की मरम्मत और डामरीकरण का कार्य अभी तक नहीं किया है। मोहल्ले की कई अन्य गलियों और सड़कों पर भी गहरे गड्ढे पड़े हैं। हाईटेंशन लाइनें भी परेशानी का सबब बनी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वह उसी प्रत्याशी का समर्थन करेंगे, जो उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण करेगा।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें