जयहरीखाल। ब्लाक स्तरीय माध्यमिक विद्यालयों की दो दिवसीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले खेले गए। इस दौरान अपने-अपने वर्गों की फर्राटा दौड़ में हिमेश, सौरभ, सोनाली व साक्षी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
जीआईसी जयहरीखाल के क्रीड़ा मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के अंतिम दिन हुई स्पर्धाओें में अंडर-17 की 100 मी फर्राटा दौड़ में बालक वर्ग से हिमेश प्रथम, सुमित द्वितीय, रोहन तृतीय और बालिका वर्ग से सोनाली प्रथम, प्रियंका द्वितीय व रानी तृतीय रही। इसी प्रकार 200 मी दौड़ में प्रियंका, शिवानी, नेहा, 1500 मी दौड़ में नागेंद्र, राहुल, अक्षय, 3000 मी दौड़ में हिमेश, अमित, राहुल, बैडमिंटन में हर्ष, जतिन, सुनील, भाला फेंक में रोहन, शुभम, विवेक, ऊंची कूद में रोहन, पंकज व विवेक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। त्रिकूद में पंकज प्रथम और राहुल द्वितीय रहे। अंडर-14 वर्ग की 100 मी. दौड़ में सौरभ, अजीत, अंकित, बालिका वर्ग में साक्षी, सिमरन, प्रतिभा, लंबी कूद में प्रीतम, सौरभ, बालिका वर्ग में साक्षी, संतोषी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
व्यायाम शिक्षक पूरण सिंह ने बताया कि सभी विजेता 11, 12, व 13 अक्तूबर को कोटद्वार में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
इस मौके पर ब्लाक खेल समन्वयक इंद्रमोहन जखमोला, खेल प्रभारी शारीरिक शिक्षक पूरन सिंह, चंद्रमोहन, युद्धबीर सिह, बागंबर सिंह रावत, महेश कुकरेती, रवींद्र रावत, संजय रावत, नरेश देवरानी, मदन सिंह रावत, मनमोहन डबराल, राकेश कंडवाल, रमाशंकर डिमरी आदि मौजूद रहे।
-फोटो