फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यनगर के लोगों ने प्रशासन और सिंचाई विभाग को दिखाया आईना

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। एक साल से प्रशासन और सिंचाई विभाग से पनियाली गदेरे में बाढ़ सुरक्षा दीवार के लिए गुहार लगा रहे सूर्य नगर कालोनी के नागरिकों ने स्वयं ही श्रमदान कर बाढ़ सुरक्षा दीवार बनाई।
विज्ञापन

शनिवार को उत्तराखंड जन आंदोलनकारी राष्ट्रीय मोर्चा के नेतृत्व में सूर्य नगर सद्भावना एकता समिति से जुड़े लोग कालोनी के पास पनियाली गदेरे में एकत्र हुए। उन्होंने पनियाली गदेरे में बाढ़ सुरक्षा कार्य करना शुरू कर दिया। लोगों ने भू-कटाव के स्थान पर सीमेंट के कट्टों में मिट्टी भरकर बाढ़ सुरक्षा दीवार बनाई। इस अवसर पर मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कालोनी में बरसात में भू-कटाव के चलते हर साल कालोनी में पानी घुस जाता है, जिससे घरों में मलबा घुस जाने से लोगों को काफी नुकसान होता है। श्रमदान करने वालों में प्रवेंद्र सिंह रावत, महावीर सिंह रावत, मनमोहन सिंह रावत, गजेंद्र तिवारी, आरवी धस्माना, प्रियव्रत रावत, प्रदीप नेगी, त्रिलोक सिंह नेगी, कांति देवी, कल्पना सिंह, माधुरी रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें