फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालागढ़ में आज से होगी भवन ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़। कालागढ़ से रामगंगा बांध परियोजना की कालोनी को कार्बेट टाइगर रिजर्व को सौंपे जाने की कवायद के तहत भवनों को खाली कराकर ध्वस्त करने की कार्रवाई को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। 25 और 26 जून को ध्वस्तीकरण के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। रविवार शाम को पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

रामगंगा बांध परियोजना की केंद्रीय और नई कालोनी और कालागढ़ कोटद्वार रामनगर मोटर मार्ग के उत्तरी क्षेत्र के सभी भवनों को ध्वस्तीकरण के निशाने पर रखा गया है। हर हाल में दो दिन के अंदर भवनों को ध्वस्त कर भूमि कार्बेट टाइगर रिजर्व को सौंपने के लिए प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देशित किया है। भवन खाली नहीं किए जाने की स्थिति में प्रशासन द्वारा आवासों का ताला तोड़कर सामान बाहर निकालने के बाद उसकी सूची बनाई जाएगी। भवन ध्वस्त करने के बाद सामान आवास में रहने वालों को सौंप दिया जाएगा। भवन खाली कराने और ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तीन कंपनी पीएसी, पौड़ी, देहरादून और हरिद्वार जनपदों से पुलिस बल मंगाकर यहां तैनात किया है। प्रशासन की ओर से लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने और सहयोग की अपील की जा रही है।
एसडीएम राकेश तिवारी ने बताया कि एनजीटी और उच्च न्यायालय के आदेश आ जाने के बाद सभी को अवैध कब्जाधारी मानते हुए कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें