फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद, ईदगाह में अदा की जाएगी ईद की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। इस बार के रमजान में ईद से पहले एक और जुमा पड़ने के कारण शुक्रवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों की मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। रमजान के अंतिम दिन शनिवार को ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। ईद की नमाज ग्रास्टनगंज स्थित ईदगाह में सुबह नौ बजे अदा की जाएगी। मौसम खराब होने की स्थिति में कोटद्वार के जामा मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन

जामा मस्जिद के इमाम मौलाना बदरुल इस्लाम अंसारी ने बताया कि पिछले जुमे पर ईद की तिथि को लेकर असमंजस था। पहले यह माना जा रहा था कि ईद 15 जून को पड़ सकती है, जिसके चलते आठ जून को अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई है। लेकिन ईद का त्योहार 16 जून को पड़ने के कारण इस बार एक और जुमा इस बीच पड़ गया, जिससे इस जुमे को भी अलविदा जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई।
शहर की जामा मस्जिद में नमाजियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल, एसएसआई राकेंद्र कठैत, सीआईयू प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी व्यवस्थाओं पर निगाह बनाए हुए थे। जामा मस्जिद में दोपहर साढ़े बारह बजे से ही नमाजियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। जामा मस्जिद में इमाम मौलाना बदरुल इस्लाम अंसारी की इमामत में भारी संख्या में रोजेदारों ने नमाज अदा की। एएसपी डा. हरीश वर्मा ने बताया कि ईद पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें