कोटद्वार। अवैध शराब के बढ़ते मामलों में एसएसपी जगतराम जोशी ने कोटद्वार बाजार चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह नेगी को पौड़ी लाइनहाजिर कर दिया गया है। शनिवार को एसएसपी का मौखिक आदेश मिलते ही बाजार चौकी इंचार्ज प्रदीप नेगी पौड़ी रवाना हो गए हैं। एसएसपी ने बताया कि बाजार चौकी क्षेत्र में अवैध शराब पर अंकुश नहीं लग पाने के कारण एसआई प्रदीप नेगी को वहां से हटा दिया गया है। कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने बताया कि चौकी में दो उपनिरीक्षक पहले से ही तैनात हैं। जल्द ही नया चौकी प्रभारी नियुक्त किया जाएगा। निवर्तमान चौकी इंचार्ज प्रदीप नेगी एक सप्ताह से अवैध शराब और हेलमेट अभियान चलाए हुए थे। शुक्रवार की रात भी प्रदीप नेगी ने गोविंद नगर में एक घर से अवैध शराब का जखीरा बरामद किया था। तीन चार मामलों में हुई शिकायत के आधार पर उन्हें यहां से हटा दिया गया।