फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी मेलजोल से बढ़ेगी सद्भावना: डा. हरक

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के उदयरामपुर में ग्राम स्वराज कार्यक्रम के तहत वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने बृहस्पतिवार रात को उदयरामपुर नयाबाद निवासी दलित भाजपा कार्यकर्ता विमल कुमार के घर भोजन और रात्रि निवास किया। डा. रावत ने इस मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और प्रधानमंत्री मोदी के स्वराज कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात करीब नौ बजे वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत अपने लाव-लश्कर के साथ उदयरामपुर नयाबाद निवासी विमल कुमार के निवास पर पहुंचे। यहां मंत्री ने उनके परिवार और गांववासियों के साथ स्वराज विषय के बारे में चर्चा करने के साथ ही ग्रामीणों की जन समस्याएं सुनीं। कहा कि आज दुनिया 21वीं शताब्दी में हाईटेक जीवन अपना रही है। ऐसे में हमें आपसी भेदभाव मिटाकर समाज में मेलजोल रखकर सद्भाव का माहौल बनाना चाहिए। यही स्वराज कार्यक्रम का उद्देश्य है। इसके बाद उन्होंने विमल कुमार और उनके पिता रमेश लाल के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया और रात्रि विश्राम किया। इस अवसर पर वरिष्ठ किसान नेता परशुराम, भाबर मंडल अध्यक्ष मुकेश नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान, शशिबाला केष्टवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा, लीला कर्णवाल, विनोद रावत, सुरेंद्र गुसाईं, हरीश नेगी, सुबोध रावत, नवल किशोर, विनोद टम्टा व सुधीर बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें