फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइपलाइन के लिए सड़क खोदकर चलता बना विभाग, परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। लालपुर-पदमपुर क्षेत्र में बेलाडाट चौराहे के पास जलसंस्थान के ठेकेदार पाइपलाइन बिछाकर मलबा सड़क पर ही छोड़कर चलते बने हैं, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बैठक कर संबंधित विभागों से सड़क पर पड़ा मलबा हटाने की मांग की है। साथ ही ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत लालपुर के उपप्रधान सुधीर खंतवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने घराट मुख्य मार्ग पर जलसंस्थान के ठेकेदार द्वारा सड़क पर मलबा छोड़ने पर नाराजगी जताई। ग्रामीण अरुण बौंठियाल, राजेश जखमोला, कुलदीप चौहान, ललित खंतवाल, हेमंत ध्यानी, रवींद्र मिश्रा, पूनम नेगी, भास्कर वर्मा, गीता देवी, रीना रावत ने कहा कि जल संस्थान ने घराट मुख्य मार्ग पर पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी। एक महीने से खुदाई कर मलबा सड़क पर ही पड़ा है। सड़क की मरम्मत न होने से लोग चोटिल हो रहे हैं। जलसंस्थान के सहायक अभियंता बीआर चौधरी ने बताया कि लाइन बिछाने के लिए सड़क खुदाई की अनुमति लोनिवि से ली गई है। सड़क की मरम्मत का काम लोनिवि खुद ही करवाएगा। जलसंस्थान की ओर से सड़क मरम्मत की धनराशि संबंधित विभाग में जमा कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें