फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैरवगढ़ी पेयजल योजना का होटलों के नहीं मिलेगा लाभ: दिलीप रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने तीन विकास खंडों के 75 ग्रामों के लिए बन रही भैरवगढ़ी पंपिंग पेयजल योजना की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को काम में तेजी लाने और निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने कहा कि भैरवगढ़ी पेयजल योजना जरूरतमंद लोगों के लिए है। इस योजना से होटलों को नहीं जोड़ा जाएगा। होटल स्वामी अपने लिए पानी की व्यवस्था स्वयं करेंगे। उन्होंने इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में योजना से संबंधित प्रगति की जानकारी देते हुए अधीक्षण अभियंता सुरेश पाल और अधिशासी अभियंता शत्रुघ्न त्यागी ने बताया कि नाबार्ड सहायता राशि से निर्माणाधीन योजना के लिए 940 लाख की राशि उन्हें मिल चुकी है। इससे प्रथम चरण के तहत भैरवगढ़ी से लैंसडौन के लिए पाइप लाइन बिछवाने का काम अंतिम चरण में है। छावनी के तहत बिछाए जा रहे पाइप लाइन काम के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा 23.50 करोड़ की राशि की स्वीकृति मिल चुकी है। इससे छावनी क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने का काम चालू है। दस दिन के अंदर काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सूर्यदेव शाह, भाजपा नेता दिगंबर सिंह, भुवनेश्वर खंडेलवाल, चंडी प्रसाद व्यथित, मुकेश अग्रवाल, एई सरिता गुप्ता, छावनी परिषद के एई समर विजय सिंह राना व छावनी परिषद सदस्य राजेंद्र राना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें