फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेजल नेगी मिस और अजय भारती बने मिस्टर एमवीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की ओर से आयोजित विदाई समारोह में 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ छात्र-छात्राओं को विभिन्न टाइटल दिए गए। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

रविवार को बीईएल रोड कोटद्वार स्थित विद्यालय प्रांगण में आयोजित विदाई समरोह का विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना शर्मा ने शुभारंभ किया। ग्यारहवीं की छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसमें सरस्वती वंदना, गढ़वाली-कुमाऊंनी लोकगीतों पर आधारित लोकनृत्य, नशा-मुक्ति पर आधारित नाट्य-नाटिका जीवन में सफल होने की प्रेरणा पर आधारित नाटक, पंजाबी लोक-नृत्य आदि रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने विदाई समारोह में समा बांधा।
इस अवसर पर बारहवीं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं में से सेजल नेेगी को मिस एमवीएम और अजय भारती को मिस्टर एमवीएम चुना गया। मिस स्पार्कल संयुक्त रूप से प्रतीका बलूनी और प्रियंका रावत जबकि साहिल नेगी को मिस्टर स्पार्कल चुना गया।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना शर्मा ने कहा कि नियमित अध्ययनरत रहने से ही परीक्षा में अवश्य सफलता मिलती है। यह हमेशा याद रखना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सभी शिक्षकों की ओर से उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक सुरेंद्र तिवारी, गजेंद्र रावत, पंकज नेगी और आशीष डोबरियाल मौजूद थे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें