फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजरों। भाजपा मंडल बीरोंखाल की ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक में क्षेत्र में होने विकास कार्यों, आजीवन सहयोग निधि और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। प्रभारी सोबन सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता आगामी 2019 में होने वाले चुनावों के लिए तैयार रहें। उन्होंने भाजपा की जन विकास की नीतियों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि क्षेत्र में होने वाले विकास कार्य और उनकी गुणवत्ता पर नजर बनाए रखें। इस अवसर पर पातीराम ढौंडियाल, जसवंत सिंह, मनमोहन सिंह, यशपाल, गोपाल रावत, मधु देवी, समुद्रा देवी, दीप्ति प्रकाश, संग्राम सिंह, मनवर सिंह, मंडल अध्यक्ष मनमोहन रावत, महामंत्री ओमपाल बिष्ट और विजेंद्र ध्यानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें