फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के विरोध में संघर्ष समिति ने फूंका विधायक का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार को नगर निगम बनाने से आक्रोशित नगर निगम विरोध संघर्ष समिति से जुड़े लोगों ने क्षेत्रीय विधायक का पुतला फूंका। उन्होंने सरकार से नगर निगम के शासनादेश को वापस लेने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
रविवार को समिति के उपाध्यक्ष प्रवेंद्र रावत के नेतृत्व में ग्रामीण कौड़िया तिराहे पर एकत्र हुए। उन्होंने नगर निगम बनने के बाद पहली बार कोटद्वार आ रहे विधायक के विरोध में विधायक वापस जाओ के नारे लगाए। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने भाजपा पर कोटद्वार और भाबर की जनता के साथ छलावा करने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा विधायक ने क्षेत्रीय जनता से कोटद्वार को जिला बनाने के नाम पर वोट मांगे थे, जीतते ही वे वादों को भूल गए और जनता पर जबरन नगर निगम थोप दिया, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार की ओर से नगर निगम की कार्रवाई का पूर्ण विरोध किया जाएगा। सरकारी कर्मचारियों को गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। कहा कि भाजपा ने कोटद्वार की जनता के साथ घोखा किया है। आने वाले चुनाव में पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर समिति के मीडिया प्रभारी विजय ध्यानी, हरीश घिल्डियाल, प्रदीप नेगी, नागेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, पूजा त्यागी, विजय चमोली, शिशुपाल नेेगी, गजेंद्र तिवारी, दिनेेश घिल्डियाल, संजय चौहान, माला देवी, मनोज रावत, संजय, रीता देवी, अनीता देवी, ऊषा देवी, आशा देवी, नीलम देवी, कांति सिंह, हरि सिंह सैनी, सरिता देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें