फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के विरोध में आंदोलन के लिए संघर्ष समिति का हुआ गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम बनाने के लिए कोटद्वार भाबर की 73 ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त करने के विरोध में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए वक्ताओं ने शासन से नगर निगम के मामले में जनसुनवाई करने की मांग की। इस अवसर पर आंदोलन के लिए संघर्ष समिति का गठन भी किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को बालासौड़ स्थित एक बारात घर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से डा. शक्तिशैल कपरवाण को अध्यक्ष चुना गया। चंद्रप्रकाश नैथानी, महानंद ध्यानी, प्रवेश नवानी, प्रवेंद्र रावत, रेखा रावत और राजाराम अंथवाल को उपाध्यक्ष, गोविंद डंडरियाल को महासचिव, प्रदीप नेगी, संजय पंथवाल और डबल सिंह रावत को संयुक्त सचिव, वीरेंद्र थलेडी, सुरेश रावत, पूरनचंद्र शर्मा, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल और सूरज प्रसाद कांती को संगठन मंत्री, राम सिंह सैनी को प्रचार मंत्री, कृष्णा बहुगुुणा को कोषाध्यक्ष, चंद्रेश लखेड़ा को प्रवक्ता जबकि विजय ध्यानी को मीडिया प्रभारी चुना गया। इसके अलावा अनसुया प्रसाद सेमवाल, रतन सिंह नेगी, मुकेश देवरानी, दिनेश गुसाईं, विजयपाल सिंह, विजयपाल मेहरा, दीपक पांडे, नंदन सिंह रावत और विजेश्वरी झिंकवाण को सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें