फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय कन्या इंटर कालेज कोटद्वार में बुधवार को विश्व बालिका दिवस के उपलक्ष्य में छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए जन जागरूकता रैली निकाली। इस अवसर पर आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में निशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बुधवार को प्रधानाचार्य बृजेश रानी की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि आज देश की बेटियां देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी ख्याति अर्जित कर रही हैं, साथ ही बेटियों को पढ़ाकर देश को आगे बढ़ाने में योगदान देने की अपील की है। विद्यालय की कार्यक्रम अधिकारी रेनू गौड़ के नेतृत्व में जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली झंडाचौक से मुख्य मार्गों पर होते हुए विद्यालय पहुंची। इस उपलक्ष्य में विद्यालय में स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें निशा ने प्रथम, ललिता ने द्वितीय और कनक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें