फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजिक सरोकारों को समर्पित है हंस फांउडेशन: नीरज शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। मार्डन पब्लिक स्कूल सतपुली में हंस फाउंडेशन के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में स्मार्ट क्लासेज का शुभारंभ करने के अलावा पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एवं हंस फांउडेशन के ट्रस्टी नीरज शर्मा ने कहा कि भोले महाराज, मंगला जी एवं श्वेता रावत के नेतृत्व में हंस फांउडेशन सामाजिक सरोकारों के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तराखंड ही नहीं, कई अन्य राज्यों में भी फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में कई कार्य किए जा रहे हैं। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी दिगमोहन नेगी एवं नीरज शर्मा की पत्नी विधु शर्मा ने हंस फाउंडेशन की ओर से सतपुली में निर्माणाधीन अस्पताल, हरिद्वार में आई हॉस्पिटल एवं गरीबों एवं निसहायों को शिक्षा एवं चिकित्सा के लिए दी जा रही आर्थिक सहायता को सामाजिक क्षेत्र में मील का पत्थर बताया।
इस मौके पर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। विनोद घिल्डियाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन प्रधनाध्यापिका मीना लिंगवाल ने किया। समारोह में विद्यालय प्रबंधक गिरीश चंद्र खंतवाल, पुष्पेंद्र राणा, जितेंद्र रावत, मंजू नेगी और अर्चना रावत समेत बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें