फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डा. भक्त दर्शन के नाम से जाना जाएगा जयहरीखाल महाविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
जयहरीखाल। राजकीय महाविद्यालय जयहरीखाल को अब आजाद भारत की प्रथम लोकसभा में गढ़वाल का प्रतिनिधित्व करने वाले राजनीति के पुरोधा एवं साहित्यकार डा. भक्त दर्शन सिंह के नाम से जाना जाएगा। क्षेत्रीय विधायक दिलीप रावत के प्रयासों से सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर शासन ने महाविद्यालय का नाम बदलने का शासनादेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

वर्ष 1972 में महाविद्यालय को राजकीय इंटर कालेज के जवाहर छात्रावास में शुरू किया गया था। महाविद्यालय की प्राचार्य कुमकुम रौतेला ने शासन के इस निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि डा. भक्त दर्शन पौड़ी गढ़वाल के भौराड गांव के निवासी थे। वर्ष 1952 में उन्होंने गढ़वाल के लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया था और कुल चार बार इस सीट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने साहित्य के क्षेत्र में श्रीदेव सुमन स्मृति ग्रंथ, गढ़वाल की दिवंगत विभूतियां, कलाविद मुकुंदीलाल बैरिस्टर, अमर सिंह रावत एवं उनके आविष्कार के साथ ही स्वामी रामतीर्थ पर आलेख भी प्रकाशित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें