फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका की सड़कों पर है दुर्घटना का इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। नगर पालिका की लापरवाही के चलते शहर की बदहाल सड़कें दुर्घटना की सबब बनी हुई हैं। आलम यह है कि कहीं सड़क पर नालियों की जाली टूटी पड़ी है तो कहीं सड़क खोदकर अधूरी छोड़ दी गई है। आपदा में टूटी सड़कों की भी मरम्मत नहीं हुई है। पालिका के सभासद लगातार बोर्ड बैठक में सड़कों का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सड़कों की मरम्मत नहीं हो रही है।
कोटद्वार नगर पालिका क्षेत्र के पुराने सिद्धबली मार्ग पर मोबाइल कंपनी की ओर से केबल बिछाई गई थी, लेकिन नगर पालिका प्रशासन की ढिलाई के चलते कंपनी केबल बिछाकर खोदी गई जगह को वैसे ही छोड़कर चलती बनी। वर्तमान में मार्ग की हालत यह है कि करीब छह महीने से सड़क पर करीब तीन फुट तक गहरे गड्ढे बने हुए हैं। दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। वार्ड नंबर एक पर गिवंई स्रोत मार्ग पर एक माह पूर्व आई आपदा के कारण सड़क टूट गई थी, लेकिन अभी तक यहां भी सड़क की मरम्मत नहीं की गई है। जयानंद भारती मार्ग, आम पड़ाव, पटेल मार्ग पर कहीं नालियों के ऊपर लगी जाली टूटी हुई है तो कहीं सड़क पर गड्ढे पड़े हुए हैं, जिससे आए दिन राहगीर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक दीपक शर्मा, अनिल भट्ट, राजेश रावत ने नगर पालिका पर नागरिकों को खतरे में डालने का आरोप लगाया। कहा कि शहर में चारों ओर सड़कों पर खतरा बना हुआ है। आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं, बार बार शिकायत करने के बाद भी नगर पालिका लापरवाह बनी हुई है। शीघ्र सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई तो इसके लिए आंदोलन किया जाएगा। उधर, नगर पालिका के जेई अखिलेश खंडूरी ने बताया कि कोटद्वार शहर की सड़कों की मरम्मत के लिए इस्टीमेट बनाया गया है। बजट आते ही सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पुराने सिद्धबली मार्ग की मरम्मत के लिए मोबाइल कंपनी को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें