फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेस और बिना पहचान पत्र के छात्र संघ चुनाव में नहीं कर पाएंगे छात्र-छात्रा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
जयहरीखाल। आगामी 31 अगस्त को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में होने वाले छात्र संघ चुनाव को लेकर महाविद्यालय के संगोष्ठी कक्ष में बैठक आयोजित की गई। इसमें प्राचार्य डा. कुमकुम रौतेला ने महाविद्यालय प्रशासन और छात्र संगठन प्रतिनिधियों के साथ मतदान संबंधी सामग्री और चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देकर समितियों का गठन किया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि पहचान पत्र और बिना ड्रेस के प्रवेश और मतदान से छात्र-छात्राओं को वंचित रखा जाएगा।
विज्ञापन

प्राचार्य डा. कुमकुम रौतेला ने छात्र-छात्राओं से अनुशासन के दायरे में रहकर चुनाव लड़ने की अपील की है। कहा कि महाविद्यालय परिसर के अंदर बिना आई कार्ड और बिना ड्रेस के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी। इसके बिना मतदान नहीं होगा। 23 अगस्त को चुनाव अधिसूचना जारी की जाएगी। 24 अगस्त से नामांकन पत्रों की बिक्री, 25 और 26 अगस्त को नामांकन किया जाएगा। 28 अगस्त को नाम वापसी होगी। 31 अगस्त को सुबह 9 से एक बजे तक मतदान किया जाएगा। उधर दूसरी ओर छात्र संगठनों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में घर-घर जाकर वोट मांगने का अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें