फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम में युवाओं को बांटे स्मार्ट फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम के तहत सनेह क्षेत्र के रतनपुर गांव में आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में युवाओं को स्मार्ट फोन वितरित किए गए।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम राकेश तिवारी ने युवाओं को मोबाइल फोन वितरित किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सभी चीजों का डिजिटाइजेशन हो रहा है। बैंकिंग व्यापार के अलावा सभी सेवाएं डिजिटल हो रही हैं। आने वाला समय डिजिटल इंडिया का है, इसलिए अब लोगों को इसका उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में लोगों में जागरूकता और जानकारी का अभाव होने पर कुछ आपराधिक तत्व इसका लाभ उठा रहे हैं। वे लोगों से एटीएम और आधार कार्ड नंबर जानकर ठगी कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से किसी को भी अपना एटीएम नंबर, पासवर्ड बैंक एकाउंट नंबर और आधार कार्ड की जानकारी नहीं देने की अपील की।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीएससी प्रबंधक मनोज नैथानी, ग्राम प्रधान जगमोहन सिंह, बृजमोहन सिंह, राजेंद्र जजेड़ी व रंजीत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें