फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी किनारे 60 घरों को खाली करने का नोटिस

Wed, 22 Jun 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात में नयार नदी और गदेरों में आने वाले उफान से दुर्घटना को देखते हुए सतपुली प्रशासन सतर्क हो गया है। तहसील प्रशासन ने नयार नदी के किनारे और डिग्री कालेज के गदेरे के नजदीक के साठ भवनों को खाली करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने भवन स्वामियों को नोटिस देकर सुरक्षित स्थानों पर चले जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


नयार नदी के उफान पर होने और डिग्री कॉलेज के गदेरे में मलबा आने से कई बार पानी और मलबा लोगों के घरों में घुस जाता है। इससे काफी नुकसान होता है। बाढ़ का हमेशा खतरा बना रहता है। पिछली बरसात में भी नयार नदी के किनारे के कई घरों ने नदी का पानी चला गया था। ऐसे में जानमाल और दुर्घटना को देखते प्रशासन अलर्ट हो गया है। उसने मानसून से पहले ही लोगों को सुरक्षित स्थान पर चले जाने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें