फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए 58 शिक्षक

Thu, 20 Nov 2025 05:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
जयहरीखाल। विकासखंड के बीआरसी खुंडोली केंद्र में सहायक अध्यापक (प्राथमिक) के लिए तीन दिवसीय सेवारत प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें 58 शिक्षक शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाषा एवं गणित विषय की बारीकियों को जानने के साथ ही दक्षता आधारित प्रश्नपत्र तैयार करने की जानकारी दी गई। विद्यालय संस्कृति, समावेशी शिक्षा, आईसीटी का कक्षा कक्ष में प्रयोग, आपदा प्रबंधन, मोबाइल फोन के दुरुपयोग से जुड़े पहलू आदि के संबंध में भी बताया गया। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन नोडल अधिकारी अनिल कुमार मैंदोला ने किया। प्रशिक्षण संयोजक चंद्रमोहन रावत, मोहन गुसाईं, राजीव थपलियाल, सुबोध काला, भास्कर काला, बीआरसी समन्वयक अंजलि भास्कर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें