संवाद न्यूज एजेंसी
कण्वघाटी (कोटद्वार)। क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के आग्रह पर श्री महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून की ओर विशेष बच्चों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। भाबर के झंडीचौड़ पूर्वी स्थित भारती देवी एजुकेशनल फाउंडेशन में आयोजित इस शिविर में 56 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही चिकित्सकों ने अभिभावकों और विद्यालय स्टाफ को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने पर जोर दिया। शिविर में डॉ. विदुषी, डॉ. मनकरण, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. अनुपम जोशी, डॉ. रविकांत, डॉ. आलोक कुमार और उनकी टीम ने कुल 56 बच्चों का परीक्षण किया। इस अवसर पर स्टाफ नर्स सगुफ्ता खान, आंचल, संस्था के अध्यक्ष कमलेश शर्मा, पीआरओ आभास शर्मा, कमल नेगी, प्रकाश बलोधी, राजीव डबराल, राकेश चौधरी, रिंनी लखेड़ा, राजेश गौड़ आदि मौजूद रहे।