फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय महिलाओं से प्रेरणा ले रही दूसरे देशों की महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। प्रोजेक्ट हेल्प की ओर से कोटद्वार में दो दिवसीय शाइन महिला सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण और महिला शिक्षा पर जोर दिया गया। सम्मेलन में 750 महिलाओं एवं स्कूली बच्चों के साथ आस्ट्रेलिया की 15 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। विदेशी महिलाओं ने कहा कि महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में दूसरे देश भी भारतीय महिलाओं से प्रेरणा ले रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को पटेल मार्ग स्थित वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के डायरेक्टर अमित सेमुएल ने कहा कि समाज को स्वच्छ और आदर्श बनाने में महिलाओं का अहम योगदान होता है। महिलाएं समाज को बदलने और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की ताकत रखती है। इसके लिए महिलाओं को उच्च शिक्षा और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने जरूरत है। आस्ट्रेलिया से आई समाजसेवी रोबीना ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय महिलाएं विश्व भर में देश का नाम रोशन कर रही है। अन्य देश की महिलाएं भी भारतीय महिलाओं से प्रेरणा लेती है। सम्मेलन में महिलाओं ने जहां अपने जीवन की घटनाओं को एक-दूसरे से साझा किया, वहीं महिला सशक्तिकरण, महिला स्वास्थ्य, महिला मासिक धर्म तथा बच्चों को समान शिक्षा का अधिकार, नैतिक व्यवहार जैसे विषयों पर भी चर्चा की। कहा कि हर एक महिला का फर्ज है कि वह अपनी बेटी को अच्छी शिक्षा दिलाने के साथ अच्छे संस्कार भी दें। इस अवसर पर मनीष, रोजी, अमृत, सुशील, रॉक्सी, लेजी, सारा, लोरेन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डेजी सेमुएल ने किया।
विज्ञापन

.
फोटो समाचार
जारी
निखिल चौहान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें