फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी बोर्ड की बैठक में प्रधानाध्यापक को पद से हटाया.

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। छावनी अध्यक्ष ब्रिगेडियर इंद्रजीत चटर्जी की अध्यक्षता में हुई छावनी बोर्ड की बैठक में कैंट प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक को उनके पद से हटाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बोर्ड ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि वह अब अध्यापक के पद पर कार्य करेंगे। यदि इस पद पर रहते हुए भी उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की अनुशासनात्मक शिकायत मिलती है तो उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

छावनी सदस्य डा. एसपी नैथानी ने बताया कि कालागढ़ी कैंट प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक राकेश यादव के खिलाफ अभद्रतापूर्ण रवैया, छात्रों का उत्पीड़न से लेकर कई अनुशासनात्मक शिकायतें मिली थीं। बोर्ड ने इस मामले में अगस्त 2017 को जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया था। जांच कमेटी ने पांच मार्च 2018 को अपनी रिपोर्ट सीईओ के समक्ष प्रस्तुत की। जांच में उनके खिलाफ सभी मामलोें को सत्य पाया गया। इस पर प्रधानाध्यापक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की गई। मंगलवार को इस रिपोर्ट को सदन में रख कर चर्चा हुई। इसमें सभी मनोनीत व निर्वाचित सदस्यों ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई पर सहमति व्यक्त की। बोर्ड ने उन्हें प्रधानाध्यापक पद से हटाने की संस्तुति देते हुए प्रस्ताव पारित किया। बैठक में इसके अलावा चिकित्सा, शिक्षा के विकास के लिए अन्य कई मसलों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष इंद्रा रावत, डा. एसपी नैथानी, दिनेश रावत, राजेंद्र राना, सुमित्रा नेगी, जीआरआरसी के एसएसओ कर्नल आरएस ठाकुर सहित अन्य मनोनीत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें