फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेटी के नाम पर ठगी का शिकार लोगों ने निकाला कैंडिल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। गरीब मजदूर तबके के लोगों को कमेटी के नाम पर ठगी करने के आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ एसआईटी की जांच और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग को लेकर लोगों ने कोटद्वार की सड़कों पर कैंडल मार्च निकाला। साथ ही नुक्कड़ नाटक कर अन्य लोगों को ठगों से सावधान रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

बुधवार को को बसपा नेता और अधिवक्ता अरविंद वर्मा के नेतृत्व में ठगी के शिकार लोग झंडाचौक में एकत्र हुए। उन्होंने शहर के विभिन्न मार्गों में कैंडल मार्च निकालकर लोगों की मेहनत की कमाई ठगने वाले बाप-बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर अरविंद वर्मा ने कहा कि गरीब तबके के करीब 150 लोग डेली मजदूरी कर अपनी मेहनत की कमाई को आरोपी बाप-बेटे के पास जमा कराते थे। वर्तमान में बाप-बेटे के पास लोगों का करीब एक करोड़ रुपया जमा है। कहा कि मेहनतकश और कम पढ़े लिखे लोग इन ठगों के जाल में फंस जाते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ चिट फंड और मनी लांडरिंग के तहत एसआईटी जांच कराई जानी चाहिए।
इस अवसर पर जगदीश कुमार, मोहम्मद जावेद, कमलेश देवी, दिलशाद, सुनील वर्मा, दीपक कुमार, महेंद्र सिंह, शहजाद, शहनवाज, उपमा देवी व दीपक सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें