फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफिया के दबाव में काम कर रहा शासन-प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। खोह नदी में हो रहे खनन को मानकों के विपरीत बताते हुए काशीरामपुर तल्ला के ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। खनन के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीण राजेश नौटियाल का अनशन शनिवार को पांचवें दिन में प्रवेश कर गया है। प्रशासन के निर्देश पर शनिवार को बेस अस्पताल के डा. एमपी सिंह ने राजेश नौटियाल के स्वास्थ्य का परीक्षण किया, जिसमें वजन में गिरावट पाई गई।
विज्ञापन

शनिवार को काशीरामपुर तल्ला में खोह नदी के किनारे काशीरामपुर विकास समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने धरना स्थल पर पहुंचकर खनन को अविलंब रोकने की मांग की। धरनास्थल पर हुई जनसभा में वक्ताओं ने प्रशासन पर खनन माफिया के दबाव में कार्य करने का आरोप लगाया। कहा कि नियमों को ताक पर रखकर पोकलैंड और जेसीबी मशीनों से खोह में पांच मीटर तक गड्ढे किए जा रहे हैं। इससे आने वाली बरसात में काशीरामपुर गांव में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। शीशम के पेड़ों को जेसीबी द्वारा जड़ से उखाड़ दिया गया है। खनन माफिया सरकारी संरक्षण में बेखौफ होकर काम कर रहा है। इसके कारण क्षेत्रवासियों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।
इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सूरज प्रसाद कांती, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलवंत सिंह रावत, चंद्रकांत बलोदी, प्रवीण थापा, पंकज कोटियाल, मुकेश सेमवाल व सत्यप्रकाश ढौंडियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें