कोटद्वार। यूकेडी का नगर निगम हटाओ और कोटद्वार को जिला बनाओ आंदोलन रविवार को 14वें दिन भी जारी रहा। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य सरकार पर कोटद्वार जिले की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि पूरे अप्रैल माह में कोटद्वार को जिला बनाने का आंदोलन जारी रहेगा। इसके बाद ग्राम पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यूकेडी ने दुर्गापुर में नवसृजित अंग्रेजी शराब की दुकान और नदियों में हो रहे अनियोजित खनन का भी विरोध किया। धरना-प्रदर्शन की अगुवाई यूकेडी के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्रवण सिंह रावत ने की। केंद्रीय संगठन मंत्री हरीश द्विवेदी, सर्वेंद्र काला, शिशुपाल सिंह नेगी, राजकुमार गुप्ता, विनोद चौधरी, पुष्कर रावत, विजयपाल चौधरी और देवेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार के ग्राम स्वराज अभियान को छलावा बताया। कहा कि मौजूदा सरकार के पास राज्य के विकास का कोई विजन ही नहीं है। राज्य को खनन और शराब के भरोसे छोड़ दिया गया है। दुकानों में शराब बेचने की बात की जा रही है, जो सरकार के विजन को दर्शाती है। कंडी मार्ग और कोटद्वार जिला निर्माण के मुद्दे गायब हैं।