फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 वर्ष से निर्माण की राह ताक रहा धारकोट-दुधारखाल मोटर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। धारकोट-दुधारखाल मोटर मार्ग का निर्माण 35 वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं हुआ। ग्रामीणों ने सीएम को पत्र भेजकर शीघ्र मोटर मार्ग के निर्माण की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने एक पत्र सीएम को भेजा है। बसोटी गांव निवासी शिवचरण और भाष्कर, मौदाड़ी निवासी वीरेंद्र सिंह, कलीगाड़ निवासी मनमोहन व कठवाड़ा निवासी देवेंद्र कुमार का कहना है कि उक्त मोटर मार्ग का निर्माण न होने से ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है। यह मार्ग विकासखंड रिखणीखाल के सिद्धखाल से विकासखंड जयहरीखाल के दुधारखाल को जोड़ने के लिए वर्ष 1983 से निर्माणाधीन है। वर्तमान स्थिति के मुताबिक कोटनाली गांव से कलीगाड़ पुल तक का कार्य प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत और दूसरे छोर से टसीला गांव से मौंदाड़ी तक चौड़ीकरण और डामरीकरण का कार्य एडीबी कर रहा है। मौदाड़ी गांव से कलीगाड़ पुल तक का लगभग तीन किमी सड़क लोक निर्माण विभाग लैंसडौन के कार्यक्षेत्र में है। उन्होंने मुख्यमंत्री से छूटे हुए तीन किमी मार्ग का कार्य सौंपे जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें