फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश कठैत के शिव भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। संदेश कला सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से लालपुर के घराट स्थित शिव मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें लोक गायक मुकेश कठैत के भजनों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में शिव, पार्वती, राधा-कृष्ण व कृष्ण, सुदामा की मनमोहक झांकियों ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस दौरान कार्यक्रम में हजारों की संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम लालपुर स्थित घराट मंदिर में आयोजित भजन संध्या का भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध लोक गायक मुकेश कठैत ने गणेश वंदना से किया। उसके बाद उन्होंने हर-हर गंगे मां बोला.., कैलाश मा रैंदी म्यारा शिवजी.., राजी खुशी राखि मेरा सिद्धबली बाबा.., पंडों खेल पासो, खेल पासो.. जैसे कई मनमोहक भजनों की प्रस्त़ति दी। साथ ही लोक गायिका शकुंतला बुड़ाकोटी और संजय रावत के भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता नेगी, धीरेंद्र चौधरी, राहुल कुमार, पूनम खंतवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

.
जारी-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें