फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक युवतियों ने मनाया वेलेंटाइन डे, एक दूसरे को दिए गिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/लैंसडौन। शहर में वेलेंटाइन डे गिफ्ट कार्नरों में युवाओं और युवतियों की भीड़ लगी रही। प्रेमियों ने एक दूसरे को गिफ्ट देकर अपने प्यार का इजहार किया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही वेलेंटाइन डे के लिए गिफ्ट की दुकानें सजी रहीं। युवकों ने अपनी प्रेमिकाओं के लिए हार्ट, रोज आदि गिफ्ट खरीदे। वहीं युवतियां अपने प्रेमी के लिए खरीदारी करने निकलीं। शाम तक सिद्धबली के नजदीक, कोटद्वार-दुगड्डा और रामणी पुलिंडा मार्ग और रेस्टोरेंट होटलों में युगल जोड़ों की आवाजाही देखी गई।
लैंसडौन में प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे अलग अलग अंदाज में मनाया गया, जहां युवाओं ने प्रेम के इजहार के इस पर्व पर अपने-अपने प्रेमियों को गिफ्ट देकर प्यार का इजहार किया। वहीं स्कूली बच्चों ने इस दिवस पर बुजुर्गों को आशीर्वाद लिया। नगर की एक संगठन की महिलाओं ने इस पर्व को महिला साथियों के साथ नाच-गाकर मनाया। उन्होंने शोले फिल्म के गीत ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’ गीत की धुन पर थिरकते हुए और इस संकल्प के साथ मनाया कि संकट के समय भी आपसी सौहार्द के साथ अपने साथियों को संकट से मुक्ति दिलाने में अहम भूमिका अदा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें