फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थलनदी में उदयपुर पट्टी और मवाकोट में कलालघाटी ने गिंदी जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/यमकेश्वर। यमकेश्वर के थलनदी में आयोजित गेंद मेले में अजमीर की टीम ने उदयपुर पट्टी को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

थलनदी के गेंद मेले का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंत्यूरा ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के मेले हमारी सांस्कृतिक और पारंपरिक धरोहर हैं। करीब ढाई बजे दोनों पट्टियों के बीच गेंद का रोमांच शुरू हुआ। करीब साढ़े तीन घंटे चले संघर्ष के बाद छह बजे के करीब अजमीर के गिंदेर गेंद को अपनी सीमा में ले जाने में कामयाब हो गए। गेंद मेला समिति के अध्यक्ष अनिल नेगी ने अजमीर के विजेता होने की घोषणा की।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख कृष्णा नेगी, जगमोहन सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य हरि सिंह भंडारी, विजय लखेड़ा, सुनीता बिष्ट, आनंद सिंह बिष्ट, रुचि कैंत्यूरा, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाबर क्षेत्र के मवाकोट में आयोजित गिंदी मेले का प्रदेश के वन मंत्री हरक सिंह रावत ने शुभारंभ किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। साथ ही मवाकोट और किशनपुरी गेंद मेले में तीन-तीन लाख रुपये के चेक प्रदान किए। साथ ही बसंत पंचमी मेला कण्वाश्रम को भी एडवांस में पांच लाख का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने गेंदी का शुभारंभ किया। करीब तीन घंटे तक चले कोटद्वार और कलालघाटी के बीच गिंदी खेल में कलालघाटी गेंद को अपनी सीमा में ले जाने में कामयाब रहा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा शैलेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह चौहान, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा, मुकेश नेगी, शशि बाला केष्टवाल, विनीता भट्ट आदि मौजूद थे। उधर, द्वारीखाल ब्लाक के कटघर में आयोजित गेंद मेले में उदयपुर और ढांगू पट्टी के बीच आयोजित गिंदी प्रतियोगिता में खेल के बीच में गेंद फट जाने के कारण प्रतियोगिता बराबर पर रही।

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें