फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत की चैतवाली की प्रस्तुति पर थिरके दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के जीआईसी कण्वघाटी में दो दिवसीय पौराणिक पंचायती मकर संक्रांति मेले का शुभारंभ किया गया। पहले दिन प्रसिद्ध लोकगायक अमित सागर ने अपने सुरीले गीतों पर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत कीर्तन मंडलियों की रस्साकशी प्रतियोगिता में खुशहाली कीर्तन मंडली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित मेले के प्रथम दिन का शुभारंभ पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री जसबीर राणा ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से हमें विभिन्न लोक संस्कृतियों के बारे में जानने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक अमित सागर ने चैत की चैत्वाली, ता छुम्मा ता छम्मा, नाच मेरी वीरा, ब्याली देखी, ख्ल्याण का दांदा, घुंघरू बाजी ग्ये आदि गीतों की प्रस्तुति देकर सभी दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही लोकगायक अरुण हिमेश ने मंडाण चलो रे, शिवजी कैलाश रैंद, ग्यारह ढोला लाई रांसो, विजय भारती ने मेरी सांयेणी, समोदरा मेरो बाटो देखदी, लोकगायिका रेणू बाला ने उड़ी रे कागा, ओ दरी हिमांल दरी, ऐजा मेरा माही, लौंड़ा चन्दरा, माही रे माही रे प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। हास्य कलाकार भक्ति शाह ने वर्तमान राजनीति, शिक्षकों, बाल विवाह और मेलों के आयोजन पर व्यंग्य कसकर सभी को गुदगुदाया। इस अवसर पर नीरज भट्ट, ज्येंद्र सिंह, रवि थापा, शांति भूषण, विनायक नौटियाल ने वाद्य यंत्रों पर संगत दी। फुटबाल प्रतियोगिता में केएफसी ए और केएफसी बी ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया, वहीं महिला कीर्तन मंडलियों की रस्साकशी प्रतियोगिता में खुशहाली कीर्तन मंडली झंडीचौड़ उत्तरी ने हरियाली कीर्तन मंडली सुरभि विहार को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जगमोहन सिंह नेगी, लोकपाल सिंह रावत, गीता नेगी, समिति अध्यक्ष सुनील थपलियाल, सोहन लाल धूलिया, युवराज पटवाल, राजेश गौड़, दिनेश चंद्र जोशी, देवेंद्र राणा, धीरेंद्र गुसाईं व वीरेंद्र भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें